रियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर बड़ा बयान देते हुए तंज कसा और कहा कि कांग्रेस पार्टी में वर्कर से बड़ी अहमियत कुत्ते की है। कांग्रेस में रहना है तो राहुल गांधी के कुत्ते को लाड लडाते हुए बिस्कुट खिलाने होंगे। इस बात का रहस्य उद्घाटन खुद राहुल गांधी के उस ट्वीट से होता है जिसमे उन्होंने अपने पालतू कुत्ते की तस्वीर डालते हुए लिखा है कि मेरे ट्वीट ये करता है।
अनिल विज ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में राहुल गांधी की पॉलिसी लव मी लव माय डॉग वाली है। उन्होने खुद ही खुलासा कर दिया है कि कांग्रेस का उपाध्यक्ष जो भी करता है वो एक कुत्ता करता है। जो भी बातें कहता है वो खुद नही कहते बल्कि उनका कुत्ता कहता है। जिस किसी को भी राहुल गांधी पर प्रतिक्रिया देनी है वह राहुल गांधी पर प्रतिक्रिया न दें बल्कि उनके कुत्ते पर दें। कांग्रेस में रहना है तो राहुल के कुत्ते को पुचकारना होगा। एक नेता ने इस बात का खुलासा भी किया है कि राहुल गांधी जिस थाली में अपने कुत्ते को बिस्किट खिलाते हैं उसी थाली में अपने से मिलने आने वाले नेताओं को बिस्किट खिला देते हैं। कांग्रेस पार्टी में आदमियों से ज्यादा कुत्तों की कदर है।
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खेल महाकुंभ पर दिए गए बयान पर विज ने कहा कि हिसार में हुआ खेल महाकुंभ आयोजन बेहद सफल रहा है। इस खेल महाकुंभ में लगभग 6 लाख खिलाड़ियों ने जिला स्तर पर और तकरीबन 30 हजार खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तर पर हुई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। इस खेल में खिलाड़ियों को जो कुछ मिला वो अपने आप मे सुखद एहसास है। हुड्डा को हर चीज उल्टी नजर आती है।